Deoghar News : करवा चौथ आज, पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत

करवा चौथ पर्व शुक्रवार को मनाया जायेगा. इसे लेकर शहर की महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. पति की दीर्घायु की कामना के साथ महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखेंगी और रात में चांद के दर्शन के बाद व्रत खोलेंगी.

संवाददाता, देवघर : करवा चौथ पर्व शुक्रवार को मनाया जायेगा. इसे लेकर शहर की महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. पति की दीर्घायु की कामना के साथ महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखेंगी और रात में चांद के दर्शन के बाद व्रत खोलेंगी. गुरुवार को करवा चौथ की तैयारी को लेकर बाजार में भीड़ देखने को मिली. महिलाओं ने साड़ियों, पूजा सामग्री, चलनी, बिंदी, चूड़ी और शृंगार की वस्तुओं की जमकर खरीदारी की. बाजारों में देर शाम तक रौनक बनी रही. इस मौके पर मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष सरला अग्रवाल ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी समिति की ओर से करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा. इसके लिए सामूहिक पूजा व चांद दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. समिति की सदस्याओं को कार्यक्रम की जानकारी दे दी गयी है और सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इधर, शहर के विभिन्न मुहल्लों में भी महिलाओं के बीच करवा चौथ को लेकर उत्सव जैसा माहौल है. कई जगह सामूहिक पूजा की भी तैयारी की गयी है. श्रद्धा, विश्वास और प्रेम का यह पर्व शहर में आज पूरी आस्था और उल्लास के साथ मनाया जायेगा. हाइलाइट्स बाजारों में दिखी जबरदस्त रौनक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeev mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >