देवीपुर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

देवीपुर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकालीकलश यात्रा

देवीपुर. प्रखंड के बेहरवाटील्हा गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में महिलाओं व कन्याओं द्वारा माथे पर कलश लेकर बुढ़ैई के पतरो नहीं से जलभर कर आठ किमी पैदल चलकर हनुमान मंदिर पहुंचकर कलश स्थापना किया गया. पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा की गयी. इस अवसर पर पंडितों द्वारा अखंड कीर्तन एवं सुंदर पाठ की जायेगी. हवन पूर्ण आहुति व प्रसाद का भी वितरण किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SIVANDAN BARWAL

SIVANDAN BARWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >