Deoghar news : कार के धक्के से बाइक सवार दो घायल, जांच में जुटी पुलिस

जसीडीह-चकाई मुख्य पद के मानिकपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास सोमवार की रात को तेज गति से आ रही कार ने बाइक में धक्का मार दिया, जिसमेंयुवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह-चकाई मुख्य पद के मानिकपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास सोमवार की रात को तेज गति से आ रही कार ने बाइक में धक्का मार दिया. इसमें बाइक सवार गिरिडीह जिला के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के चतरो निवासी बिन्नी लाल गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि बाइक सवार एक महिला को हल्की चोट लगी है. घटना के बाद आसपास के लोगों ने कार को रोक दिया और घायल को उसी क्षतिग्रस्त कार में चढ़ा कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. अस्पताल में घायल का इलाज किया जा रहा. जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति सोमवार की रात को चतरो से अपनी बाइक बजाज पल्सर (जेएच 10एपी 4905 ) पर सवार होकर जसीडीह की ओर जा रहा था. इसी दौरान उक्त स्थान पर तेज व लापरवाही गति से आ रही कार चालक ने धक्का मार दिया. इससे बाइक सवार दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना को दी. सूचना मिलते ही थाना से एसआइ उदय कुमार सिंह जवान के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल की. घटना के बाद कार में सवार चालक सहित अन्य लोग ने घायल को उठाकर अस्पताल ले गये. घटना में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nishidh malviya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >