पालोजोरी : शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात (ठनका) की चपेट में आने से झामुमो प्रखंड सचिव सोनालाल मुर्मू के परिवार की दो महिलाएं घायल हो गयीं. घायलों में प्रखंड सचिव की 50 वर्षीय सास बहामुनि किस्कू और 21 वर्षीय बेटी मीनू मुर्मू शामिल हैं. बताया जाता है कि नानी और नतनी स्नान कर घर लौटी थीं. इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गयी. जैसे ही दोनों दुबराजपुर गांव स्थित अपने घर पहुंचीं, अचानक जोरदार आवाज के साथ ठनका गिरा और दोनों उसकी चपेट में आ गयीं. ठनका का छींटा लगने से दोनों जमीन पर गिरकर बेहोश हो गयीं.
बारिश से बचकर घर पहुंचते ही गिरा ठनका
बताया जाता है कि नानी और नतनी स्नान कर घर लौटी थीं. इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गयी. जैसे ही दोनों दुबराजपुर गांव स्थित अपने घर पहुंचीं, अचानक जोरदार आवाज के साथ ठनका गिरा और दोनों उसकी चपेट में आ गयीं. ठनका का छींटा लगने से दोनों जमीन पर गिरकर बेहोश हो गयीं.
विधायक ने चिकित्सक को दी सूचना
घटना की जानकारी मिलते ही सोनालाल दुबराजपुर गांव के लिए रवाना हुए. वहां पहुंचकर उन्होंने मामले की जानकारी स्थानीय विधायक उदय शंकर सिंह को दी. जानकारी मिलते ही विधायक भी तत्काल गांव पहुंचे और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. लियाकत अंसारी को सूचना देकर घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
गांव पहुंचकर डॉक्टर ने शुरू किया इलाज
सीएचसी प्रभारी डॉ. लियाकत अंसारी तत्काल गांव पहुंचे और दोनों घायलों का इलाज शुरू किया. इसके बाद दोनों को एम्बुलेंस से पालोजोरी सीएचसी लाया गया. फिलहाल दोनों का इलाज सीएचसी में चल रहा है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि दोनों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. इलाज जारी है और दोनों फिलहाल खतरे से बाहर हैं.
घटना के समय बैठक में मौजूद थे सोनालाल
घटना के समय प्रखंड सचिव सोनालाल मुर्मू पालोजोरी में आयोजित झामुमो की बैठक में मौजूद थे. इसी दौरान उन्हें बेटी और सास के ठनका की चपेट में आने की जानकारी मिली. घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग घायलों का हालचाल जानने के लिए सीएचसी पहुंच रहे हैं.
