Shravani Mela 2023 LIVE: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए CRPF, NDRF व महिला बटालियन तैनात

झारखंड के देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक है बाबाधाम. इसे मनोकामना लिंग भी कहते हैं. कहते हैं कि यहां आकर भक्त जो मांगता है, भगवान भोलेनाथ उसे जरूर पूरी करते हैं. देवघर में हर साल श्रावणी मेला लगता है, जो एक माह तक चलता है. देश भर से लाखों श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक करने आते हैं. इस साल मलमास की वजह से श्रावण मेला दो माह का है. बाबाधाम की तरह दुमका स्थित बासुकीनाथ मंदिर भी प्रसिद्ध है. देवघर आने वाले श्रद्धालु बासुकीनाथ जरूर जाते हैं. बासुकीनाथ को फौजदारी बाबा भी कहा जाता है. श्रावणी मेला 2023 से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें हमारे (prabhatkhabar.com) के LIVE सेक्शन में..

Live Updates
2:05 AM. 6 Jul 23 8:35 PM. 5 Jul

श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ, एनडीआरएफ व महिला बटालियन तैनात

देवघर में श्रावणी मेले में रविवार, सोमवार और मंगलवार को अप्रत्याशित भीड़ होने की संभावना को देखते हुए डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने अधिकारियों के साथ गोपनीय शाखा में बैठक की. उन्होंने अधिकारियों व दंडाधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले के दौरान रवि, सोम व मंगल को विशेष सावधानी बरतें. सभी 24×7 एक्टिव रहें. उन्होंने निर्देश दिया कि बाबा बैद्यनाथ मंदिर के निकास द्वार में सीआरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे. डीसी ने कहा कि भयमुक्त होकर कांवरिया बाबाधाम आयें, उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए संपूर्ण मेला क्षेत्र में सीआरपीएफ, एनडीआरएफ, महिला बटालियन, झारखंड जगुआर सहित अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है.

2:05 AM. 6 Jul 23 8:35 PM. 5 Jul

कल से शिवगंगा में लेजर शो के माध्यम से दिखेगा बाबा मंदिर का इतिहास

झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा गुरुवार से शिवगंगा में लेजर लाइट शो के माध्यम से बाबा मंदिर का इतिहास और आसपास के पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जायेगी. इसके लिए शिवगंगा की सफाई व विद्युत व्यवस्था के साथ प्रोजेक्टर लगाने का काम चल रहा है. इस वाटर प्रोजेक्टर को शिवगंगा में लगाने के लिए दिल्ली से टीम आयी है. टीम के एक सदस्य ने बताया कि इस वाटर प्रोजेक्टर को शिवगंगा के बीच में लगाया जायेगा और उसमें शिवगंगा, बाबा मंदिर सहित 22 मंदिरों, शिवलिंग की स्थापना व आसपास के पर्यटन क्षेत्रों के इतिहास को लेजर लाइट के माध्यम से दिखाया जायेगा.

2:05 AM. 6 Jul 23 8:35 PM. 5 Jul

सावन के दूसरे दिन सुल्तानगंज से 50 हजार कांवरिया चले बाबाधाम

श्रावणी मेला के दूसरे दिन बुधवार को सुल्तानगंज के पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट से लगभग 50 हजार कांवरिया गंगा जल लेकर बाबाधाम को रवाना हुए. उधर, गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी है. सुबह से गंगा घाट से कांवरिया पथ पर बोलबम की गूंज से पूरा माहौल शिवमय बना रहा. सरकारी आंकड़े के मुताबिक, 338 डाक बम में चार महिला हैं, जो बाबाधाम चली हैं.

2:05 AM. 6 Jul 23 8:35 PM. 5 Jul

शीघ्र दर्शन काउंटर खुलने का समय बदला

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर गुरुवार से सुबह 5 से शाम 6 तक शीध्र दर्शन टिकट की बिक्री का निर्णय लिया गया. दो पालियों में शीध्र दर्शन काउंटर का संचालन किया जायेगा, जिसमें प्रथम पाली सुबह 5 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक होगी, ताकि श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन व पूजन में कोई परेशानी न हो श्रद्धालु सुखद अनुभूति लेकर लौटें.

2:05 AM. 6 Jul 23 8:35 PM. 5 Jul

पार्वती मंदिर के बाहर भी अरघा की व्यवस्था

देवघर श्रावणी मेले के दौरान बाबा मंदिर के बाद अब पार्वती मंदिर में भी भक्तों की सुविधा को देखते हुए बाह्य अरघा की व्यवस्था की गयी है. पार्वती मंदिर में लंबी कतार से बचने एवं बीमार व बुजुर्ग के अलावा बच्चों के लिए ये कारगर व्यवस्था है. अरघा मंदिर के मुख्य दरवाजे पर होगा. कांवरिया इसमें अपना जल डाल सकेंगे. हर आधे घंटे में बाह्य अरघा के पात्र में जमा गंगाजल को मंदिर प्रशासन की ओर माता के मंदिर में जाकर उनकी प्रतिमा पर अर्पित कर दिया जायेगा.

2:05 AM. 6 Jul 23 8:35 PM. 5 Jul

गया-जसीडीह-गया श्रावणी मेला स्पेशल का बड़हिया स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव

रेलवे ने तत्काल प्रभाव से 03698/03697 गया-जसीडीह-गया श्रावणी मेला स्पेशल का बड़हिया स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है. 03698 गया-जसीडीह स्पेशल और 03697 जसीडीह-गया स्पेशल 02:15 बजे बड़हिया स्टेशन पहुंचेगी. और 10:21 बजे, क्रमश: ट्रेन बड़हिया स्टेशन पर दो (2) मिनट के लिए रुकेगी.

मुख्य बातें

झारखंड के देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक है बाबाधाम. इसे मनोकामना लिंग भी कहते हैं. कहते हैं कि यहां आकर भक्त जो मांगता है, भगवान भोलेनाथ उसे जरूर पूरी करते हैं. देवघर में हर साल श्रावणी मेला लगता है, जो एक माह तक चलता है. देश भर से लाखों श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक करने आते हैं. इस साल मलमास की वजह से श्रावण मेला दो माह का है. बाबाधाम की तरह दुमका स्थित बासुकीनाथ मंदिर भी प्रसिद्ध है. देवघर आने वाले श्रद्धालु बासुकीनाथ जरूर जाते हैं. बासुकीनाथ को फौजदारी बाबा भी कहा जाता है. श्रावणी मेला 2023 से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें हमारे (prabhatkhabar.com) के LIVE सेक्शन में..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >