PHOTO: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

1 / 1
PHOTO: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना
फुल स्क्रीन में देखें

PHOTO: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को झारखंड के देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की. मनोज सिन्हा अपने परिवार के साथ देवघर पहुंचे और बाबा मंदिर पहुंचकर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.

तीर्थ पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ जम्मू-कश्मीर के महामहिम का संकल्प कराया. इसके पश्चात महामहिम उपराज्यपाल ने सपरिवार द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की.

बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करने के बाद वहां मौजूद देवघर जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने महामहिम उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को स्मृति चिह्न भेंट किया. साथ ही बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद भी दिया.

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा प्रभारी पुलिस अधीक्षक नाथू राम मीना, अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी दीपांकर चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस अनिमेष रंजन एवं संबंधित अधिकारी, दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे.

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा देश के रेल राज्यमंत्री भी रह चुके हैं. उन्होंने बाबा मंदिर में पूरे परिवार के साथ आज बाबा बैद्यनाथ का अभिषेक किया.

जम्मू-कश्मीर से देवघर पहुंचने पर मनोज सिन्हा को सलामी भी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >