अक्षय तृतीया00 अक्षय तृतीया पर देवघर में ज्वेलरी बाजार ने छुआ 80 करोड़ का आंकड़ा

देवघर में अक्षय तृतीया पर ज्वेलरी बाजार में भारी रौनक रही। सोने की बढ़ती कीमतों के बावजूद ग्राहकों का जोश कम नहीं हुआ और करीब 80 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इस बार हल्के वजन और आकर्षक डिजाइन वाली 14 व 18 कैरेट ज्वेलरी की मांग अधिक रही। शादी-विवाह के सीजन के चलते इयररिंग्स, नेकलेस, अंगूठी, नोज पिन, ब्रेसलेट आदि की बिक्री बढ़ी। कई दुकानों ने मेकिंग चार्ज में छूट भी दी। ग्राहक हॉलमार्क और एचयूआईडी को लेकर जागरूक हुए और ऑनलाइन जांच कर खरीदारी कर रहे हैं। ज्वेलर्स के अनुसार, ग्राहक कम वजन में बेहतर डिजाइन वाली ज्वेलरी पसंद कर रहे हैं, जिससे बाजार में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

महंगे सोने के बावजूद नहीं टूटा ग्राहकों का उत्साह, हल्के गहनों की बढ़ी मांग 14 और 18 कैरेट ज्वेलरी बनी पहली पसंद, डिजाइनर पीस की रही पसंद संवाददाता, देवघर बाबा नगरी देवघर में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर इस वर्ष ज्वेलरी बाजार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. दो दिनों तक चले इस पर्व के दौरान ब्रांडेड और स्थानीय ज्वेलरी दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी. अनुमान के अनुसार देवघर में करीब 80 करोड़ रुपये तक का ज्वेलरी कारोबार हुआ. सोमवार को सुबह 11 बजे से ही दुकानों में ग्राहकों का आना शुरू हो गया था. सोने की लगातार बढ़ती कीमतों के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ. हालांकि इस बार ग्राहकों की पसंद में बदलाव देखने को मिला. भारी गहनों की जगह हल्के वजन और आकर्षक डिजाइन वाली ज्वेलरी को अधिक पसंद किया गया. खासकर 18 और 14 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी की मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई. देवघर के बाजार में सोने-चांदी का भाव अक्षय तृतीया के दौरान सोमवार को देवघर में 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,18,770 रुपये, 14 कैरेट सोना 93,890 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,39,965 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,51,174 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका. वहीं चांदी की कीमत 2,56,000 रुपये प्रति किलो रही. शादी विवाह के सीजन को लेकर खूब बिके गहने बाजार में इयररिंग्स, नेकलेस, अंगूठी, नोज पिन, डिजाइनर रिंग्स, मिनिमलिस्ट चेन, ब्रेसलेट और हाइवे चेन के साथ-साथ सोने और चांदी के सिक्कों की खूब बिक्री हुई. शादी-विवाह के सीजन को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों ने अक्षय तृतीया के मुहूर्त पर जमकर खरीदारी की. ज्वेलरी दुकानों में सुबह से रही रौनक देवघर के राजेंद्र ज्वेलर्स एंड सन्स, मां गोल्ड हाउस, तनिष्क ज्वेलरी, कल्याण ज्वेलर्स, बालाजी ज्वेलर्स और सेनको गोल्ड सहित अन्य दुकानों में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रही. कई दुकानों ने मेकिंग चार्ज में छूट भी दी, जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त आकर्षण मिला. क्या कहते हैं विक्रेता इस वर्ष अक्षय तृतीया पर दो दिनों तक बाजार में रौनक बनी रही. सोने की कीमतों में वृद्धि के कारण ग्राहकों ने 14 और 18 कैरेट ज्वेलरी को अधिक प्राथमिकता दी. साथ ही इस बार ग्राहकों में हॉलमार्क और एचयूआइड को लेकर जागरूकता भी बढ़ी है. ग्राहक ज्वेलरी खरीदने से पहले उसकी ऑनलाइन जांच कर रहे हैं. सोने की शुद्धता को लेकर बढ़ती जागरूकता का बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है. कम वजन और बेहतर डिजाइन वाली ज्वेलरी की मांग सबसे अधिक रही. विजय कुमार, प्रोपराइटर, ज्वलेर्स एंड संस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amarnath poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >