लंबित निर्माण कार्यों पर जेइपीसी सख्त, देवघर के एइ का वेतन रोका; दो दिनों में मांगा स्पष्टीकरण

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) ने देवघर में लंबित निर्माण कार्यों पर देवघर के AE कुमार देवेंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. योजनाओं में देरी और राशि निकासी के बावजूद काम शुरू न होने पर AE का वेतन रोक दिया गया है और दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है.

देवघर : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेइपीसी) के तहत लंबित निर्माण कार्यों को लेकर देवघर के एइ कुमार देवेंद्र पर राज्य कार्यालय ने सख्ती दिखायी है. राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. साथ ही तत्काल प्रभाव से उनका वेतन रोक दिया गया है.

कई योजनाओं की गति धीमी मिली

जेइपीसी के पत्र के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2021 से 2026-27 तक स्वीकृत निर्माण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा में देवघर जिले की कई योजनाओं की गति धीमी पायी गयी. कुछ मामलों में राशि की निकासी के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने की बात सामने आयी है.

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नाराजगी

निदेशक ने लंबित योजनाओं को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नाराजगी जतायी. उन्होंने एइ से दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है.

एइ ने भेजा स्पष्टीकरण

इस संबंध में एइ कुमार देवेंद्र ने कहा कि विभागीय कार्यों के कारण प्रगति में कभी-कभी उतार-चढ़ाव स्वाभाविक है. मांगा गया स्पष्टीकरण कार्य की प्रगति रिपोर्ट के साथ भेज दिया गया है. उम्मीद है कि वरीय पदाधिकारी प्रस्तुत जवाब और प्रगति से संतुष्ट होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार यादव

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 22 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में जुड़ा हुआ हूं. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >