Deoghar news : बी-डिवीजन लीग में जेबीडी सनराइज की धमाकेदार जीत, वीएसए-11 ने भी किया शानदार प्रदर्शन

देवघर जिला क्रिकेट संघ अंतर्गत बी-डिवीजन लीग में खेले गये मुकाबलों में जेबीडी सनराइज व वीएसए-11 की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की. जसीडीह के चटर्जी मैदान में मैच खेला गया.

वरीय संवाददाता, देवघर देवघर जिला क्रिकेट संघ अंतर्गत बी-डिवीजन लीग में सोमवार को खेले गये मुकाबलों में जेबीडी सनराइज व वीएसए-11 की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की. पहले मैच में जेबीडी सनराइज ने डीसीए ग्रीन को 182 रनों से हराया. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जेबीडी सनराइज ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 256 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के ऋषभ गुप्ता ने नौ छक्कों और पांच चौकों की सहायता से तूफानी 95 रन ठोक डाले. वहीं, सुभाष वर्मा ने 63, जबकि सागर और सोना ने क्रमशः 16 और 15 रनों का योगदान दिया. डीसीए ग्रीन की ओर से समर व सौरभ ने तीन-तीन विकेट झटके. जवाब में डीसीए ग्रीन की टीम मात्र 74 रनों पर सिमट गयी. बल्लेबाज नैतिक ने 20 व मयंक राज ने 14 रन बनाये. जेबीडी सनराइज के गेंदबाज अनय व नील ने तीन-तीन विकेट, जबकि अभिषेक सिंह और अमर मुखर्जी ने क्रमशः दो और एक विकेट लेकर टीम को बड़ी जीत दिलायी. दूसरे मुकाबले में वीएसए-11 ने जेपीएल सारठ को 40 रनों से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वीएसए-11 ने 7 विकेट पर 175 रन बनाये. आनंद ने तेजतर्रार पारी खेलते हुए 25 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 62 रन बनाये. अवि राज ने 45 रन जोड़े. जेपीएल सारठ की ओर से निलेश और दिलशाद ने दो-दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करते हुए सारठ की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 135 रन ही बना सकी. उनके लिए चंदन ने 22 व अभिषेक व मनीष ने 21-21 रन बनाये. वीएसए-11 की ओर से प्रिंस ने तीन विकेट, जबकि केविन और अंकित ने एक-एक विकेट लिया. मैच के अंपायर खुशहाल शेख व मो. इमरान तथा स्कोरर तरुण कुमार राय रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajay kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >