जसीडीह में तंबाकू नियंत्रण को लेकर छापेमारी, छह दुकानदारों से वसूला जुर्माना

जसीडीह स्टेशन व बाजार, चकाई मोड़ में तंबाकू उत्पादों के निषेध को लेकर कोटपा -2003 के अनुपालन को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. टीम ने 25 दुकानों की जांच की.

संवाददाता, देवघर . राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को जसीडीह थाना के सहयोग से जसीडीह बाजार, चकाई मोड़ व जसीडीह स्टेशन क्षेत्र में सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा)-2003 के अनुपालन को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व एनसीडी सेल के अभिमन्यु कुमार व एसआइ सूचित सिंह ने किया. मौके पर जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार गुप्ता की ओर से से गठित टीम ने करीब 25 दुकानों की जांच की. जांच के क्रम में कोटपा अधिनियम का उल्लंघन करने वाले छह दुकानदारों से 1700 रुपये जुर्माना वसूला गया, साथ ही तंबाकू उत्पादों के प्रचार-प्रसार से जुड़े पोस्टर हटवाये गये. इस दौरान बताया कि विशेष रूप से स्कूलों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर टीम के सदस्यों की ओर से नजर रखी जा रही है. दुकानदारों को चेतावनी दी गयी कि तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन, बिना चेतावनी चित्र वाले उत्पादों और खुली सिगरेट की बिक्री पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की ओर से लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान नहीं करने की अपील की गयी. उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और तंबाकू नियंत्रण कानून का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajiv Ranjan

राजीव रंजन, वर्ष 2014 से प्रभात खबर के साथ नियमित रूप से पत्रकार के तौर पर जुड़ा हुआ हूं. इस दौरान मैंने रेलवे, स्वास्थ्य विभाग, धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों, विभिन्न संस्थाओं तथा प्रखंड स्तर के सभी विभागों की रिपोर्टिंग की है. इन क्षेत्रों में कार्य करते हुए मुझे महत्वपूर्ण समाचारों के संकलन, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अनुभव रहा है. साथ ही, प्रशासनिक गतिविधियों, जनहित से जुड़े विषयों और विशेष आयोजनों की जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >