12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील

मधुपुर : मधुपुर के झील तालाब में इंटक की हुई बैठक

मधुपुर. शहर के झील तालाब स्थित एक निजी आवासीय परिसर में शनिवार को चार श्रम कोड को रद्द करने की मांग को लेकर आगामी 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर मधुपुर नगर इंटक के अध्यक्ष मुकेश कुमार शाह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रदेश इंटक के सचिव अजय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बनाये गये चारों लेबर कोड पूरी तरह से मजदूर विरोधी है और ट्रेड यूनियनों को कमजोर कर उनकी आवाज दबाने की गहरी साजिश है. केंद्र सरकार की साजिश को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जायेगा. उन्होंने 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की मजदूरों से अपील किया. देवघर जिला इंटक के अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि यदि यह कोड लागू होता है तो ट्रेड यूनियनों का अस्तित्व संकट में पड़ जायेगा, जिससे सरकार और प्रबंधन की मनमानी बढ़ेगी. मधुपुर नगर इंटक के अध्यक्ष मुकेश कुमार शाह ने कहा कि सरकार के द्वारा लेबर कोड के जरिये मजदूरों को गुलाम की तरह काम करने को मजबूर किया जायेगा. मारगोमुंडा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयशंकर शरण ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा लागू चार लेबर कोड निश्चित रूप से मजदूर विरोधी है. मजदूरों के हक एवं अधिकार को छीनने वाला है. वहीं, इंटक के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने एकजुट होकर हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया. मौके पर रमाशंकर यादव, विनोद यादव, मो. राजा, पप्पू, अभिषेक सिंह, आशीष कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे. हाइलार्ट्स : देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर मधुपुर नगर इंटक ने की बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >