मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र की कानों पंचायत के विभिन्न गांवों में अधूरे पड़े अबुआ आवास निर्माण कार्य का शनिवार को बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने निरीक्षण किया. इस दौरान बीडीओ ने आवास के लाभुकों से मिलकर अधूरे पड़े आवास की विस्तृत जानकारी ली. बीडीओ ने लाभुकों को अविलंब अधूरे पड़े आवास को पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही प्रखंड समन्वयक कमल कोल व पंचायत सचिव सुरेश राम दास को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. मौके पर नईम मुखिया आदि मौजूद थे.
अधूरे पड़े अबुआ आवास के निर्माण में लायें तेजी: बीडीओ
मारगोमुंडा में आवास योजना का किया निरीक्षण
