लाइव डेमो से छात्रों को मिली आग बुझाने और सुरक्षित निकासी की जानकारी

देवघर स्थित बीआईटी कैंपस में अग्नि सुरक्षा एवं बचाव तंत्र पर एक दिवसीय जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता जिला अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल यादव ने आग लगने के कारणों, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग और आपातकाल में सुरक्षा उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में लाइव डेमो के जरिए आग बुझाने और सुरक्षित निकासी की तकनीकें दिखाईं गईं, जिससे त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित हुई। संस्थान के निदेशक प्रो स्वपन कुमार घोराई ने अग्निशमन टीम का स्वागत कर इस प्रकार के कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने भाग लेकर अग्नि सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को समझा और जागरूकता बढ़ाई।

वरीय संवाददाता, देवघर देवघर स्थित बीआईटी कैंपस में सोमवार को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव तंत्र पर एक दिवसीय जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य परिसर में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी को मजबूत करना था. संगोष्ठी में जिला अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल यादव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को आग लगने के प्रमुख कारणों, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम की विशेषता लाइव डेमो रहा, जिसमें आग बुझाने की विभिन्न तकनीकों और सुरक्षित निकासी प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रदर्शन किया गया. इससे उपस्थित लोगों को वास्तविक स्थिति में त्वरित और सही निर्णय लेने की समझ विकसित हुई. संस्थान के निदेशक प्रो स्वपन कुमार घोराई ने मुख्य अतिथि और अग्निशमन विभाग की टीम का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम न केवल परिसर को सुरक्षित बनाते हैं, बल्कि आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया देने की संस्कृति को भी मजबूत करते हैं. संगोष्ठी में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और कर्मियों ने भाग लेकर अग्नि सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajay kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >