Indian Railways News: 8-12 अप्रैल तक ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, इन ट्रेनों के रूट डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट

08 अप्रैल से 12 अप्रैल तक प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जायेगा. इस कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है.

देवघर: उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के रसुरिया एवं बंथरा स्टेशनों पर लूप लाइन व इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को चालू किया जायेगा. इस कारण 08 अप्रैल से 12 अप्रैल तक प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जायेगा. इस कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

– 12369 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 08, 09 और 10 अप्रैल को

– 12370 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस 09, 10 और 11 अप्रैल को

– 12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस 07 और 11 अप्रैल को

– 12328 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 08 और 12 अप्रैल को

Also Read: झारखंड का एक गांव, जहां पीतल के 3 घड़ों से निकले चांदी के सिक्के, ग्रामीणों ने लूटे

इनका मार्ग परिवर्तन

– 12332 जम्मू तवी – हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस 09 और 10 अप्रैल को मुरादाबाद और बरेली के ठहराव को छोड़ते हुए सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ के रास्ते मार्ग-परिवर्तित किया गया है.

– 13152 जम्मू तवी-हावड़ा एक्सप्रेस 08 से 11 अप्रैल तक जम्मूतवी से 180 मिनट के लिए पुनर्निर्धारण किया जायेगा.

Also Read: झारखंड: गुमला पुलिस को मिली कामयाबी, पैसों से भरे 5 बैग के साथ हिरासत में राउरकेला का मो फिराद, दो साथी फरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >