स्वतंत्रता दिवस परेड का पूर्वाभ्यास संपन्न, डीसी-एसपी ने जवानों व स्कूली बच्चों का बढ़ाया उत्साह

देवघर के केकेएन स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ. डीसी और एसपी ने जवानों व स्कूली बच्चों का उत्साह बढ़ाया.

देवघर. केकेएन स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास गुरुवार को संपन्न हुआ. डीसी सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर की उपस्थिति में आयोजित पूर्वाभ्यास में जैप-5 के जवानों की टुकड़ी के अलावा महिला एवं पुरुष पुलिस जवान, गृह रक्षा वाहिनी कैडर और स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया.

सार्जेंट मेजर रोशन मरांडी ने किया टुकड़ियों का नेतृत्व

पूर्वाभ्यास के दौरान सार्जेंट मेजर रोशन मरांडी ने विभिन्न टुकड़ियों का नेतृत्व किया. गुरुवार को अंतिम पूर्वाभ्यास के साथ इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयीं.

मौके पर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया. उन्होंने कहा कि चेहरे पर आत्मविश्वास, उत्साह और राष्ट्रप्रेम की ऊर्जा के साथ सभी प्रतिभागी कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपना शत प्रतिशत योगदान दें. उन्होंने प्रतिभागियों को अनुशासन और बेहतर तालमेल के साथ प्रस्तुति देने के लिए प्रेरित किया.

परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण करते डीसी सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर | Prabhat Khabar Network

शाम को होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

डीसी ने बताया कि जिलास्तरीय ध्वजारोहण के लिए मुख्य समारोह के साथ ही संध्या पहर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. इसमें झारखंड की कला-संस्कृति एवं इतिहास के साथ देश की गौरवशाली गाथा को भी प्रदर्शित किया जाएगा. कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष तैयारियां की गयी हैं.

मौके पर डीडीसी पीयूष सिन्हा, डीपीआरओ राहुल कुमार भारती, जिला नजारत उपसमाहर्ता मुकेश कुमार, सार्जेंट मेजर रोशन मरांडी, एपीआरओ रोहित कुमार विद्यार्थी सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >