सारवां. प्रखंड की कुशमाहा पंचायत के गोरमारा गांव में काम कर रहे कटर मशीन से हाथ कटने से दो मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक घायल गोरमारा में सेंटरिंग का काम कर रहा था. वहीं, ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल राजमिस्त्री हीरा मंडल (35 वर्ष), दयानंद मंडल (25 वर्ष) डंगाल कुरेवा निवासी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां लाया गया. इस दौरान चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राथमिक उपचार किया. वहीं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों भाइयों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई राजमिस्त्री का कार्य करता था. गावं में एक मकान निर्माण के सेंटरिंग कार्य के दौरान कटर से लकड़ी का पटरी काट रहे थे. इस क्रम में उसके हाथ से कटर फिसल गया, जिससे दोनों घायल हो गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
