शादी में जाने से रोकने पर महिला ने लगा ली फांसी

मधुपुर के पथरचपअी मोहल्ले की घटना

मधुपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरचपटी मोहल्ला निवासी विवाहिता भारती हांसदा (19) ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में बताया जाता है कि भारती के घर के बगल में एक विवाह समारोह था. जिसमें वह शामिल होना चाहती थी. पति पवन हेंब्रम गर्मी में दुधमुंहे बच्चों को लेकर विवाह समारोह में जाने से मना किया, जिसके बाद पवन घर से बाहर मजदूरी करने चला गया. इसी बीच भारती ने घर में फांसी लगा ली. घर वाले देखे तो आनन-फानन में उसे नीचे उतरा और इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है. पुलिस जांच के बाद ही मामला पूरी तरह से स्पष्ट हो पाया गया कि यह आत्महत्या है या हत्या है. हालांकि आसपास के लोग व परिवार के लोग कह रहे हैं कि शादी समारोह में जाने से मना करने के कारण आक्रोश में महिला फंदे से झूल गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >