भक्ति में डूबा दुबे बाबा मंदिर परिसर, महालक्ष्मी यज्ञ में भजन संध्या ने बांधा समां

सारवां के डकाय स्थित दुबे बाबा मंदिर परिसर में आयोजन

सारवां. डकाय स्थित दुबे बाबा मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 1008 महालक्ष्मी यज्ञ के अवसर पर स्नेहा सरगम भक्ति जागरण ग्रुप की ओर से भक्ति की गंगा बहाई गयी. कार्यक्रम की शुरुआत गायक चंद्रकांत गुप्ता ने गणेश वंदना प्रथम विनंती गणपति गजानन, पधारो मोर द्वार…भजन से की, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया. इस दौरान प्रख्यात भजन गायिका स्नेहा सरगम ने निमिया की डाली मैया झुलेला झुलनवा… की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने एक से बढ़कर एक देवी गीत प्रस्तुत किये, जिन पर विशेषकर महिलाएं भक्ति में लीन होकर थिरकतीं नजर आईं. वहीं खोरठा भजन गायक सुरभि भोजपुरिया ने जब ले जीबो माई दरबार… और साइकिल से आया भोला तोरे दरबार…जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर जमकर तालियां बटोरीं. देर रात तक चले इस भक्ति जागरण में कलाकारों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर रखा. कार्यक्रम के दौरान महालक्ष्मी समिति के सदस्यों के साथ पुलिस बल भी व्यवस्था संचालन में मुस्तैद नजर आया, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और सफल रहा. हाइलार्ट्स : महालक्ष्मी यज्ञ डकाय में स्नेहा सरगम ने बहाई भक्ति की गंगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >