चितरा: दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज: तेज हवा और बारिश से गर्मी से राहत, कोयला उत्पादन प्रभावित

कोलियरी क्षेत्र में कोयला उत्पादन पर पड़ा असर

चितरा. कोलियरी क्षेत्र में बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली. तेज हवा के साथ हुई जोरदार बारिश ने जहां एक ओर भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी, वहीं दूसरी ओर इस बदलाव ने कामकाज पर असर भी डाला. बारिश और तेज हवा के कारण कोलियरी में कार्यरत कोयला कर्मियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. ईसीएल सूत्रों के अनुसार, मौसम में आये इस बदलाव का सीधा असर कोयला उत्पादन पर पड़ा और उत्पादन कार्य प्रभावित हुआ. इधर, तेज हवा के चलते बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गयी. लंबे समय तक बिजली गुल रहने से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं, मौसम सुहावना जरूर हुआ, लेकिन इसके साथ आयी चुनौतियों ने जनजीवन और कामकाज दोनों को प्रभावित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >