मां तुमी आबार ऐसो... की कामना के साथ नम आंखों से दी गयी विदाई

देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन

मधुपुर. शहर के श्रीश्री सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर व रेलवे न्यू कॉलोनी दुर्गा मंदिर परिसर में विजयादशमी पर मां दुर्गा को सिंदूर लगाकर महिलाओं ने नम आंखों से विदा किया. महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया. वहीं, सुहागिन महिलाओं का मांग भी भरकर सदा सुहागन रहने की मंगलकामना किया. महिलाओं ने मां को सिंदूर लगा कर मां तुमी आबार ऐसो… की मनोकामना के साथ मां को नम आंखों से विदाई दी. इस दौरान विधि विधान पूर्वक महिलाओं ने मां को खोइछा भरा. साथ ही एक-दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >