नम आंखों से मां अंबे को दी गयी विदाई

मधुपुर में डंगालपाड़ा, मछुवाटांड़, पंचमंदिर, खलासी मोहल्ला समेत अन्य जगहों की प्रतिमा का विसर्जन

मधुपुर. विजयादशमी के दिन मां अंबे की प्रतिमा का विसर्जन दोपहर बाद तीन बजे से शुरू हो गया. प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा. सरकारी की गाइडलाइन के अनुसार दिए गए समय के बीच सभी पंडालों की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. गाजे-बाजे के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए और जय मां दुर्गा का जयकारे लगाते हुए मां की प्रतिमा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए झील तालाब पहुंची. जहां पुरोहितों ने पूरे विधि-विधान के साथ में मां की प्रतिमा विसर्जित किया. सबसे पहली प्रतिमा का विसर्जन पुरानी धर्मशाला की हुई. जो परंपरा के अनुरूप कंधे पर पर हुई. वहीं, सिद्धश्वरी दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. वहीं, न्यू कॉलोनी जगतजननी दुर्गा पूजा समिति, शेखपुरा, रामचंद्र बाजार, डालमिया कूप, कालीपुरटाउन, डंगालपाड़ा, मछुवाटांड़, पंचमंदिर, खलासी मोहल्ला समेत अन्य जगहों की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >