Deoghar News : एटीएम मशीन में महिला का कार्ड फंसा, 10 हजार रुपये की अवैध निकासी

नगर थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड फंसने के बाद फिर एक महिला से ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला का एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया, जिसके बाद ठगों ने मदद के बहाने झांसे से पिन की जानकारी लेकर उनके खाते से 10 हजार रुपये की निकासी कर ली

वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड फंसने के बाद फिर एक महिला से ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला का एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया, जिसके बाद ठगों ने मदद के बहाने झांसे से पिन की जानकारी लेकर उनके खाते से 10 हजार रुपये की निकासी कर ली. घटना मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे हुई. इसके बाद वह अपनी शिकायत देने साइबर थाना पहुंची. पीड़िता गुड़िया कुमारी दुमका जिले के तालझारी थाना अंतर्गत तीनघरा गांव की रहने वाली है व उसका मायका सारठ थाना क्षेत्र के महेशबथान गांव में है. अपने एटीएम कार्ड से रुपये निकालने स्टेशन मोड़ चौक स्थित पीएनबी एटीएम काउंटर पहुंची. काउंटर पर कोई गार्ड मौजूद नहीं था. रुपये निकालने के दौरान कार्ड मशीन में फंस गया. उसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और काउंटर में चिपके कागज पर लिखे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने की सलाह दी. उसके पास मोबाइल नहीं होने की बात कहने पर युवक ने दुकान से मोबाइल लाने की बात कही. इसी बीच दूसरा युवक आया और कुछ अंक डायल करने व पिन डालने को कहा. पिन डालते ही दोनों कुछ देर के लिए हट गये. बाद में वह एटीएम काउंटर से निकलकर थोड़ा बगल गयी, तो दोनों ने उसके एटीएम कार्ड से 10 हजार रुपये निकाल लिये. लौटने पर पीड़िता का कार्ड गायब था, तो वह दौड़कर रोते हुए साइबर थाना पहुंची. शिकायत मिलते ही साइबर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी हो कि हाल के दिनों में दिनबंधु स्कूल के समीप स्टेशन मोड़ के पास स्थित पीएनबी एटीएम काउंटर ठगों का सॉफ्ट टारगेट बन गया है. लगातार हो रही घटनाओं के बाद बैंक व आउटसोर्सिंग एजेंसी मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है. इधर पुलिस की जांच जारी है और काफी कुछ सुराग हाथ लगने का दावा कर रही है. हाइलाइटर दिनबंधु स्कूल के समीप स्टेशन मोड़ के पास पीएनबी एटीएम काउंटर बना ठगों का सॉफ्ट टारगेट लगातार हो रही घटनाओं के बाद बैंक व आउटसोर्सिंग एजेंसी नहीं ले रही गंभीरता से -साइबर थाने की पुलिस की जांच जारी, हाथ लगे हैं कई सुराग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >