मधुपुर कॉलेज में जनवरी तक खुल जायेगा इग्नू का अध्ययन केंद्र : डॉ अरविंद

जनवरी तक खुल जाएगी इग्नू सेंटर : क्षेत्रीय निदेशक

मधुपुर. स्थानीय महाविद्यालय मधुपुर में रविवार को इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ अरविंद व मनोज कुमार सिंह ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मधुपुर महाविद्यालय में इग्नू सेंटर खोले जाने को लेकर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ रत्नाकर भारती से जानकारी ली. उन्होंने कहा कि जनवरी तक मधुपुर महाविद्यालय में इग्नू सेंटर प्रारंभ कर दिया जायेगा. उन्होंने इग्नू के माध्यम से ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो बढ़ाने के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विषय पर विशेष जोर दिया. महात्मा गांधी के ट्रस्टीशिप के सिद्धांत का पालन करते हुए हमें समाज को प्रबुद्ध करने के लिए अपना प्रयास जारी रखना है. भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीम राव आंबेडकर के समाज को वापस करने के सिद्धांत के अनुसार पिछले तीन दशकों से इग्नू ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन बड़ी जिम्मेदारी से किया है. प्रभारी प्राचार्य डॉ रत्नाकर भारती ने कहा कि इग्नू सेंटर के खुलने से इस क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा. बर्सर डॉ रंजीत कुमार ने इग्नू के पठन सामग्री की प्रशंसा किया. इग्नू की पठन सामग्री यूजीसी, नीट व सीएसआईआर नेट जैसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाया जाता है. पठन सामग्री में संबद्ध विषयक विस्तृत जानकारी का होना विद्यार्थी के लिए लाभप्रद होने के साथ रोजगारोन्मुखी भी है. मौके पर प्रेम रोशन एक्का, डॉ यतेंद्र प्रसाद झा, डॉ अनीता गुवा हेंब्रम, डाॅ उत्तम कुमार शुक्ला, होरेन हांसदा, रंजीत कुमार प्रसाद, उमेश राय, अनूप लाल सोरेन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >