इंटर की परीक्षा में सफल छात्रा को किया सम्मानित

मधुपुर के जगदीशपुर स्थित पिपरा टोल गांव में सम्मान समारोह का आयोजन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित पिपरा टोल गांव निवासी सहायक शिक्षक मो जमीरुद्दीन अंसारी के आवास पहुंच कर आनंदालय पब्लिक स्कूल प्रबंधन की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा वाणिज्य संकाय में जैनब अर्शी के जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया. उन्होंने अपने परिवार, समाज, गांव, विद्यालय व जिला का नाम रोशन करने का काम किया है. बताया कि जैनब प्रारंभिक शिक्षा आनंदालय से किया है. इनका सपना है आगे चलकर बैंक ऑफिसर बनना तथा अपने परिवार एवं सुदूर पूर्व पिछड़े गांव वासियों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना है. जैनब ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया. विद्यालय की निदेशक इंदिरा दास गुप्ता, प्राचार्य व शिक्षकों ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दी. ———— मधुपुर के जगदीशपुर स्थित पिपरा टोल गांव में सम्मान समारोह का आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >