रॉड के प्रहार से युवक घायल

खिजुरियाटांड़ गांव के एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया है. घायल राजू मंडल ने गांव के ही प्रवीण मंडल पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.

मारगोमुड़ा. खिजुरियाटांड़ गांव के एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया है. घायल राजू मंडल ने गांव के ही प्रवीण मंडल पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. राजू ने बताया कि नववर्ष के मौके पर वह परिवार के साथ गांव से सटे खेत में पिकनिक मनाने गया था. इसी बीच प्रवीण ने उसे फोन कर कहा कि उसे पिकनिक में शामिल नहीं करने का अंजाम शाम तक भुगतना पड़ेगा. शाम को जब राजू घर जा रहा था, तो इसी बीच प्रवीण पीछे से आकर रॉड से उसके माथे पर वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. आसपास के लोगों के जमा हाेते ही प्रवीण वहां से भाग गया. राजू ने थाने में आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >