राजकीयकृत मध्य विद्यालय भोजपुर में मनाया हिंदी दिवस

देवीपुर के राजकीयकृत मध्य विद्यालय भोजपुर में मनाया हिंदी दिवस

देवीपुर. मेरा युवा भारत के तहत प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजकीयकृत मध्य विद्यालय भोजपुर में रविवार को मां दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब भोजपुर की देखरेख में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में हिंदी भाषा के महत्व और वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गयी. इस अवसर पर विद्यार्थियों को हिंदी भाषा की महता से अवगत कराया गया. वहीं, पौधरोपण भी किया गया. मौके पर एमवाईवी भूदेव शर्मा, सदस्य आशुतोष शर्मा, पांडु सिन्हा, मकून राय, गौरव सिंह, कुंदन रमानी, धीरज रमानी, आयुष शर्मा, प्रिंस राउत, निर्भय शर्मा, अतुल शर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SIVANDAN BARWAL

SIVANDAN BARWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >