पालोजोरी में झमाझम बारिश ने तापमान में आयी गिरावट, मौसम हुआ सुहावना

पालोजोरी सहित आसपास के इलाकों में जमकर हुई ओला वृष्टि

पालोजोरी. प्रखंड क्षेत्र व आसपास के इलाकों में शनिवार की शाम तेज ओलावृष्टि और बारिश से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा. शनिवार संध्या लगभग 7 बजे के आसपास अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गयी, जिसके बाद बारिश भी होने लगी. बताया जा रहा है कि 50 से 100 ग्राम तक के ओले गिरे, जिससे आम की फसल, प्याज की तैयार फसल, सब्जी और खड़ी फसलों को सबसे अधिक क्षति पहुंची है. खेतों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गयी है. हालांकि इस ओलावृष्टि और बारिश के चलते मौसम में कुछ ठंडक जरूर महसूस की गयी है, लेकिन किसानों के लिए यह ठंडक भारी नुकसान के रूप में सामने आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Uday kant singh

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >