नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों से मिले स्वास्थ्य मंत्री

मधुपुर के खलासी में स्वास्थ्य मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

मधुपुर. शहर के खलासी मोहल्ला स्थित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ इरफान अंसारी ने आवासीय कार्यालय में रविवार को नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों से मिलकर उन्हें बधाई दी. इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि मेहनत, ईमानदारी व जनता के विश्वास की जीत है. यह जीत साहस, आत्मसम्मान और लोकतंत्र की खूबसूरती का संदेश देती है. कहा कि वार्ड का विकास एक बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती होती है. जनता ने आप पर भरोसा जताया है. इसे ईमानदारी, समर्पण व गरीबों की सेवा के माध्यम से उस भरोसे पर खरा उतरना है. उन्होंने कहा कि वे हर कदम पर उनके साथ रहेंगे. वहीं, प्रदेश कांग्रेस सचिव शबाना खातून ने भी बधाई दी. मौके पर वार्ड पार्षद राशीद खान, सज्जाद हुसैन, मो इम्तियाज, मो सैफी अंसारी, सकीला खातुन, जरीफा खातुन, मो मुसर्रफ हुसैन आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >