हेल्थ काउंसेलिंग : मुंह है सेहत का दरवाज़ा, सफाई से बनायें स्वास्थ्य की राह : डॉ शरद

प्रभात खबर द्वारा आयोजित हेल्थ काउंसलिंग : टॉक-टू डॉक्टर कार्यक्रम में शहर के जाने-माने दंत रोग विशेषज्ञ डॉ शरद कुमार ने लोगों को दांतों और मुंह की सफाई को लेकर जागरूक किया.

संवाददाता, देवघर : स्वस्थ जीवन की शुरुआत साफ-सुथरे मुंह और मजबूत दांतों से होती है, लेकिन अधिकतर लोग दांतों की देखभाल को नजरअंदाज कर देते हैं. नतीजा मुंह के जरिए शरीर में पहुंचते हैं खतरनाक कीटाणु और बीमारियां. प्रभात खबर द्वारा आयोजित हेल्थ काउंसलिंग : टॉक-टू डॉक्टर कार्यक्रम में शहर के जाने-माने दंत रोग विशेषज्ञ डॉ शरद कुमार ने लोगों को दांतों और मुंह की सफाई को लेकर जागरूक किया. उन्होंने बताया कि मुंह शरीर का मुख्य द्वार है और इसकी स्वच्छता से ही अच्छे स्वास्थ्य की नींव रखी जा सकती है. उन्होंने ने कहा कि लोग कभी भी खाना खाने के बाद ब्रश नहीं करते हैं और ना ही कुछ खाने के बाद कुल्ला करते हैं. यहीं से मुंह की बीमारी की शुरुआत होती है. उन्होंने लोगों से फोन पर दांत, मुंह संबंधित समस्याएं सुनीं और चिकित्सकीय सलाह दी.

डॉ शरद ने कहा कि मुंह शरीर का प्रवेश द्वार होता है, इसे स्वच्छ नहीं रखने के कारण कीटाणु मुंह के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे कई प्रकार की बीमारी हो सकती है. उन्होंने कहा कि खाना खाने या कुछ भी खाने के बाद कुल्ला जरूर करें. साथ ही सुबह व रात में सोने से पहले ब्रश जरूर करें. क्योंकि रात में ही दांतों व मुंह में कीटाणु लगते हैं. दरअसल, रात में लार ग्रंधियां काम करना बंद कर देती है, इसके बाद दांत में फंसे भोजन में सड़न शुरू होती है. इसलिए रात में ब्रश जरूर करें. उन्होंने कहा कि कोई भी वैसी मीठी खाद्य सामग्री नहीं खायें जो दांतों में चिपकता हो. इससे दूरी बनाये रखें. छोटे बच्चों काे परिजन कभी भी फल काट कर खाने नहीं दें. उन्हें ऐसे ही फल दें, ताकि वह खुद से दांतों से काट कर खाये. यह छोटे बच्चों के दांतों के लिए एक्सरसाइज होता है तथा इससे उसके दांत मजबूत होते हैं. वहीं छह साल से 12 साल के बच्चों में दूध के दांत और परमानेंट दांत होते हैं. इस दौरान उनके दांत टूटते भी हैं और आते भी हैं. इसलिए परिजनाें को हर छह माह में चिकित्सक से संंपर्क कर बच्चों की दांतों को दिखायें. वहीं 40 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी हर छह माह में चिकित्सक से अपनी दांत दिखानी चाहिए. उन्होंने हेल्थ काउंसेलिंग के दौरानदर्जनों पाठकों को फोन पर परामर्श दिये.

लोगों के सवाल व डॉक्टर के परामर्श

सवाल. चहुआ में सड़न हो गया है, दर्द नहीं करता है. क्या करें

रंजय कुमार सिन्हा, देवघर

जवाब : मेडिकेटेड पेस्ट को उंगली पर लेकर दांतों पर मालिश करें. इसके बाद कुल्ला करें और एक बार एक्स-रे करा कर चिकित्सक से संपर्क करें.

सवाल : दांतों के सड़न से दांत खोखले हो गये हैं. खाना फंस कर दर्द करता है और दुर्गंध आती है.

जय प्रकाश शर्मा, गोड्डा

जवाब: दांतों को आरसीटी कर बचाया जा सकता हैं, लेकिन इसके लिए एक्स-रे करा कर देखाना होगा. यदि दिक्कत होगी, तो दांत को निकलवा दें.

सवाल : ठंडा या गर्म पानी पीने से दांतों में कनकनी होती है. ब्रश करने में भी दर्द होता है.

अनुप कुमार राजहंस, देवघर

जवाब: मेडिकेटेड पेस्ट हाथ से दांतों पर लगायें. दर्द की दवा ले सकते हैं, लेकिन चिकित्सक के दिखाने के बाद. लाल दंत मंजन और गुल का उपयोग नहीं करें.

सवाल : मेरी दांतों के नीचे मसूड़ा फूलने लगा है, गुटखा खाते हैं.

मो परवेज आलम, गोड्डा

जवाब : गुटखा खाना छोड़ दें, मसूड़ा फूल रहा है. धीरे- धीरे दांतो में दाग हो जायेगा. इसके बाद दुर्गंध आने लगेगा और कई प्रकार की बीमारी हो सकती है. चिकित्सक से मिलकर दांतों की सफाई करायें.सवाल : मरी उम्र 54 साल है. नीचे के दांत हिलते हैं. तंबाकू खाने की आदत हैं, खून भी आता है.

संतोष कुमार मिश्रा, रंगा मोड़ देवघरजवाब: आपको पायरिया हो गया है. तंबाकू खाना छोड़ दें. चिकित्सक से मिलकर इलाज करायें, नहीं तो संक्रमण बढ़ता चला जायेगा.

सवाल: मेरा छह साल का बेटा है, दांत में कीड़ा लग गया है, क्या उसे निकलवा दें.

पंकज कुमार रक्षित, गोड्डा

जवाब: छह से 12 साल की उम्र के बच्चों में दूध के दांत और नियमित दांत दोनों होते हैं, इसलिए अच्छे दंत चिकित्सक से संपर्क करें, इसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है.

सवाल: दांत में दाग है. गुटखा का दर्द भी रहता है.

पुरुषोत्तम पोद्दार, बैद्यनाथपुर

जवाब: गुटखा खाना छोड़ दें, अन्यथा आगे और भी परेशानी होगी. चिकित्सक से संपर्क कर दांतों की सफाई करायें. सवाल: मेरे ऊपर के दांत टूट गये हैं व नीचे के बचे हुए हैं. आर्टिफिशियल दांत लगेंगा या नीचे का भी निकलवाना पड़ेगा.

राज कुमार गुप्ता, देवघरजवाब : नीचे के दांत निकलवाने जरूरी नहीं है. ऐसे भी दांत लगवा सकते हैं.

सवाल : मुझे पायरिया है, दांत से खून आता है क्या करें.

रीना देवी, मधुपुर

जवाब : सुबह और रात में खाना खाने के बाद ब्रश जरूर करें और किसी चिकित्सक से मिल कर इलाज करायें.

सवाल: मेरे सात साल के बेटे का दांत टूटने से पहले नया दांत आ गया है, जिससे दांत तिरछा हो गया है क्या करें.

जितेंद्र कुमार, जसीडीह

जवाब: अभी कुछ नहीं करना है. 12 साल के बाद दांत में क्लिप लगेगा. इसके बाद धीरे- धीरे दांत सही हो जायेगा. बच्चों काे फल काट कर नहीं दें. उसे दांत से काट कर खाने दें. इससे बच्चों की दांतों का एक्सरसाइज होता है और दांत मजबूत होते हैं.

————————-

टॉक-टू डॉक्टर कार्यक्रम में दंत रोग विशेषज्ञ ने लोगों को दिये परामर्श

छोटे बच्चों को फल का काट कर ना दें, उसे खुद दांतों से काट कर खाने दें, इससे दांत होंगे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajiv ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >