शिविर में 104 गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी जांच

मधुपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में लगा हेल्थ कैंप

मधुपुर. अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर आयोजित कर गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया. शिविर में महिला चिकित्सक डॉ अविजा निगार ने 104 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की. शिविर में गर्भवती महिलाओं का रूटीन जांच, ब्लड प्रेशर, एचआइवी, वजन व हीमोग्लोबिन आदि की जांच किया गया. जांच के क्रम में दो हाई रिस्क गर्भवती महिला चिह्नित हुई. सात गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन सामान्य से कम पाया गया. इस दौरान 46 महिला को अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा गया. उपाधीक्षक डॉ शाहिद ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की काउंसेलिंग करके चिकित्सक ने गर्भावस्था के दौरान जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की देखभाल के बारे में जानकारी दी. प्रसव के बाद परिवार कल्याण के तरीके के बारे में भी विस्तार से बताया. हाइरिस्क कैटेगरी, हीमोग्लोबिन की कमी और उच्च रक्तचाप वाली गर्भवती महिलाओं को भी चिकित्सक ने जांच कर इलाज किया. वहीं नौ पुरुष नसबंदी देवघर के सर्जन डॉ रवि रंजन के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया. चिकित्सक ने लाभार्थी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पुरुष नसबंदी बहुत ही आसान प्रक्रिया है. इसमें किसी भी प्रकार का चिरा और टांका नहीं लगता है और कमजोरी भी नहीं लगती है. वही महिला चिकित्सक डॉ आशा के द्वारा 14 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया. शिविर में गर्भवती महिलाओं के अत्यधिक भीड़ को देखते हुए एएनसी चेकअप, बीपी जांच, वजन के लिए दो काउंटर बनाया गया था. इस अभियान के तहत अब प्रत्येक महीने की नौ तारीख के अलावा जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का महीना के अंतिम बुधवार को भी जांच करके इलाज किया जाता है. समय पर इन खतरों की पहचान करके बहुत सी जटिलताओं को कम किया जाता है. गर्भावस्था के दौरान हर महीना एएनसी जांच जरूरी है. इस दौरान गर्भवती महिलाओं को जांच उपरांत आयरन की गोली, कैल्शियम, विटामिन की दवा भी मुफ्त में दिया गया. वहीं, गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, आइसीटीसी और अन्य खून जांच नि: शुल्क किया गया. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक आलोक नाथ, परिचारिका श्रेणी ए सरिता कुमारी, मीसा भारती, डिंपल कुमारी, मलय खां, शोएब आलम, अविनाश कुमार समेत बीटीटी, सहिया साथी आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : अनुमंडलीय अस्पताल में शिविर आयोजित कर 104 गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य जांच 9 पुरुष नसबंदी व 14 महिलाओं का किया गया बंध्याकरण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >