Deoghar News : बैंक में ग्राहक के बैग से पांच हजार रुपये उड़ाया

नगर थानांतर्गत राय एंड कंपनी चौक के समीप स्थित एक बैंक परिसर में एक ग्राहक के बैग से पांच हजार रुपये की चोरी कर ली गयी.

देवघर. नगर थानांतर्गत राय एंड कंपनी चौक के समीप स्थित एक बैंक परिसर में एक ग्राहक के बैग से पांच हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. इस सिलसिले में जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के ठाढ़ीदुलमपुर गांव निवासी अमरजीत पांडेय ने बताया कि वह यूनियन बैंक में पैसा निकालने आया था. उसने अपने एकाउंट से पांच हजार रुपये की निकासी की. उसके बाद रुपये को एक बैग में रख लिया. इसी दौरान एक बुजुर्ग ने उससे फार्म भरने का आग्रह किया. वह बुजुर्ग का फाॅर्म भरने लगा, तभी उसके कंधे पर टंगे बैग को खोलकर उसके अंदर से चुपके से दो युवकों द्वारा पांच हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बाद में बैग से रुपये गायब पाकर उसने बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच करायी, तो बैग से रुपये चोरी करते हुए दो युवक साफ नजर आये. पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत नगर थाने में दे दी है. नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish kundan

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >