आज मनाया जायेगा दीपावली व काली पूजा का पर्व

दीपावली के लिए बाजार में बढ़ी रौनक, खरीदारों की उमड़ी भीड़

मधुपुर. शहर समेत ग्रामीण अंचलों में दीपावली व काली पूजा को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गयी है. कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला प्रकाश पर्व दीपावली व काली पूजा सोमवार को मनाया जायेगा. इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. बाजार विद्युत लाइट से सजा हुआ है. दीपावली की खरीदारी को लेकर बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी है. लोग रविवार को जमकर खरीदारी की. शहर के गांधी चौक, स्टेशन रोड, थाना मोड़, हटिया रोड, भगत सिंह चौक आदि जगहों में अस्थायी दुकानों ने बाजारों की रौनक में चार चांद लगा रखे है. इन दुकानों पर बहुत आकर्षित वस्तुएं उपलब्ध है. जैसे मां लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियां, पटाखे और होम डेकोर के कुछ सामान है, जिसकी लोग जमकर खरीदारी कर रहे है. विशेष तौर पर मिट्टी के दीये, मोमबत्ती की खरीदारी की जा रही है. दुकानदारों ने बताया कि पिछले साल से इस साल अधिक रौनक बाजार में देखने को मिल रही है. सामान भी ज्यादा बिक रहा है. खरीदारी करने आये लोगों ने बताया कि बाजार में काफी भीड़ है. दुकानों में काफी वेरायटी के सामान मिल रहे हैं. वहीं, दीपावली को लेकर खाता-बही व पूजन सामग्री की दुकानों में भी काफी भीड़ देखी गयी. हाइलार्ट्स : दीपावली के लिए बाजार में बढ़ी रौनक, खरीदारों की उमड़ी भीड़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >