सीजीएल में जुड़वा भाइयों ने एक साथ पायी सफल

मधुपुर प्रखंड क्षेत्र के केंदुआटांड़ निवासी हैं

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के केंदुआटांड़ निवासी जुड़वा भाइयों ने एक साथ सीजीएल में सफलता प्राप्त किया है. दोनों भाइयों के एक साथ सफलता पर घर परिवार में खुशी का माहौल है. एसएससी सीजीएल की परीक्षा में दीपक कुमार का चयन आयकर विभाग में हुआ है. इसके पूर्व वे केंद्रीय सचिवालय कार्यालय अधीक्षक के पद कार्यरत थे. जबकि उसके जुड़वा भाई कुमार सूरज का चयन सीजीएल के द्वारा केंद्रीय सचिवालय में हुआ है. दोनों भाइयों की सफलता पर उनके पिता जयप्रकाश सिंह और मां बताया कि दोनों पुत्र दिन रात मेहनत कर कठिन परिश्रम कर परीक्षा निकाल कर अधिकारी बने हैं. वहीं दोनों भाइयों ने बताया कि लगातार नियमित रूप से पढ़ाई किया. उन्होंने ठान लिया अपने लक्ष्य का हर हाल में हासिल करना है. मेहनत से ही दोनों एक साथ सीजीएल में सफल हुए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >