हजारीबाग : एनटीपीसी ने उत्क्रमित कन्या विद्यालय में लगायी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में यह मशीन कारगर साबित होगी. छात्राओं को अपने जीवन के पांच दिन छोड़ने के लिए भी मजबूर नहीं होना पड़ेगा. उन्हें सेनेटरी पैड के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा

एनटीपीसी संस्कृति महिला समिति ने सोमवार को चट्टी बरियातु गांव के उत्क्रमित कन्या माध्यमिक विद्यालय में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगायी. वहीं, उपयोग किये गये नैपकिन को नष्ट करने के लिए सेनेटरी पैड इंसीनरेटर मशीन भी लगायी गयी है. इसके उपयोग से नैपकिन को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया जा सकेगा. एनटीपीसी कोयला खनन परियोजना ने स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए वेंडिंग मशीन लगायी है.

इस अवसर पर संस्कृति महिला समिति की अध्यक्ष रेखा जैन ने अध्यापिका और छात्राओं को सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन के उपयोग की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में यह मशीन कारगर साबित होगी. छात्राओं को अपने जीवन के पांच दिन छोड़ने के लिए भी मजबूर नहीं होना पड़ेगा. उन्हें सेनेटरी पैड के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा. पिछले साल बसरिया गांव के विद्यालय में और इस साल केरेडारी सामुदायिक अस्पताल में भी ऐसी मशीन लगायी गयी है.

विद्यालय में वेंडिंग मशीन से पांच रुपये में छात्राओं को सेनेटरी पैड मिल जायेगा. चट्टी बरियातु परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक अनिमेष जैन के निर्देश पर मशीन लगायी गयी है. इस अवसर पर संस्कृति महिला समिति की ससमिता बैहरा, ज्योति वराबाबू पी, चट्टीबरियातु परियोजना के अपर-महाप्रबंधक अनिल सोनी, मो वासिफ व वरिष्ठ प्रबंधक बी नवीन कुमार भी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >