त्रिकूटांचल बासंती पूजा समिति के पुजारी हरिलाल मिश्र का निधन

त्रिकूट पहाड़ के जाने-माने पुजारी हरिलाल मिश्र का निधन. 50 वर्षों से बासंती पूजा से जुड़े थे. विस्तृत जानकारी.

देवघर : त्रिकूटांचल बासंती पूजा समिति के सक्रिय सदस्य व पुजारी हरिलाल मिश्र (66) का शनिवार सुबह उनके आवास पर निधन हो गया. उनके निधन से परिजनों, समिति के सदस्यों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी. शनिवार को ही देवघर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. बड़े पुत्र अजय मिश्र ने मुखाग्नि दी.

जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात हार्ट अटैक आने के बाद हरिलाल मिश्र को देवघर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां से डॉक्टर ने उन्हें दुर्गापुर रेफर कर दिया. दुर्गापुर में बुधवार को उनके हृदय में स्टेंट लगाया गया. शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे देवघर लौट आये थे. शुक्रवार रात भोजन करने के बाद वे सोने चले गये. शनिवार सुबह पुत्र ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं उठे.

हरिलाल मिश्र के दो पुत्र अजय मिश्र और सुजय मिश्र हैं. वे लक्ष्मीपुर चौक के समीप शिवधाम के निवासी थे. संस्कृत के विद्वान हरिलाल मिश्र करीब 50 वर्षों से त्रिकूट पहाड़ पर आयोजित वार्षिक बासंती पूजा से जुड़े हुए थे. उनके पिता स्वर्गीय पंडित वासुदेव मिश्रा त्रिकूटांचल बासंती पूजा समिति के संस्थापक सदस्य थे.

हरिलाल सरल व मृदुभाषी व्यक्ति थे : सुनील खवाड़े

हरिलाल मिश्र के निधन पर उनके बचपन के मित्र व समाजसेवी डॉ सुनील खवाड़े ने गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि हरिलाल मिश्र का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. वह सरल और मृदुभाषी व्यक्ति थे तथा हमेशा लोगों से मुस्कुराकर बात करते थे. उनके कुशल व्यवहार से हर व्यक्ति प्रभावित रहता था.

डॉ सुनील खवाड़े ने कहा कि संस्कृत के प्रचार-प्रसार और मित्रता को बनाए रखने में हरिलाल मिश्र का कोई जोड़ नहीं था. उनका निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है.

हरिलाल मिश्र के निधन पर पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री निर्मल झा सहित रामेश्वर चक्रवर्ती, चंद्रशेखर साह समेत अन्य लोगों ने भी गहरा दुख जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कमल किशोर सागर

कमल किशोर सागर वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने NOU, पटना से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. कंटेंट राइटर और टेक्स्ट न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत कमल किशोर सागर को समाचार लेखन, संपादन और जनसरोकार से जुड़े विषयों को सरल एवं प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने का अनुभव है. पाठकों तक सरल, सटीक और विश्वसनीय समाचार पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >