कुएं के पास पड़ा मिला अधेड़ का अधजला शव, परिजनों ने हत्या कर जलाने का लगाया आरोप

मधुपुर के बहादुरपुर गांव में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर शव को जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. परिजनों ने शराब पीने के दौरान हुई रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है.

मधुपुर : अनुमंडल अंतर्गत पाथरोल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में प्रदीप शर्मा (51) की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव जला देने का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया गया है. बहादुरपुर निवासी सिंटू शर्मा ने अपने पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए पाथरोल थाना में शिकायत दी है.

घर से निकले, कुएं के पास मिला शव

सिंटू शर्मा ने बताया कि पिछले शुक्रवार की सुबह उनके पिता प्रदीप शर्मा घर से बाहर निकलकर पाथरोल मोड़ की तरफ गये थे. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर दोपहर करीब ढाई बजे गांव वालों से सूचना मिली कि उनके पिता का शव बहादुरपुर गांव में रोहित तुरी के घर से करीब 30 मीटर की दूरी पर कुआं के पास पड़ा हुआ है.

शरीर जला और गर्दन मरोड़ी होने का दावा

सूचना मिलने पर सिंटू शर्मा और उनकी मां मौके पर पहुंचे. उन्होंने वहां अपने पिता का पूरा शरीर जला हुआ और गर्दन मरोड़ी हुई देखी. परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बहादुरपुर स्थित निजी क्लीनिक ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

रोहित तुरी पर हत्या का आरोप

सिंटू ने आरोप लगाया है कि गांव वालों से पता चला कि उनके पिता प्रदीप शर्मा और रोहित तुरी बहादुरपुर के एक घर में शराब पीने गये थे. आरोप है कि वहां आपसी बहस और रंजिश के कारण रोहित तुरी ने उनके पिता की हत्या कर शव जला दिया. सिंटू ने शव देखने के बाद हत्या कर शव जलाये जाने की आशंका जताई है.

जांच और कार्रवाई की मांग

पीड़ित ने थाना प्रभारी से मामले की उचित जांच कर रोहित तुरी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >