मंत्री हफीजुल ने जूस पिलाकर झामुमो शिविर का किया समापन

रविवार की रात कांवरिया पथ स्थित झामुमो के सेवा शिविर में नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन पहुंचे. कांवरियों को जूस पिलाया

देवघर.

रविवार की रात कांवरिया पथ स्थित झामुमो के सेवा शिविर में नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन पहुंचे. इस दाैरान मंत्री ने कांवरियों को जूस पिलाकर सेवा शिविर का समापन किया. साथ ही कांवरियों के बीच खीर का भी वितरण किया. मंत्री ने कहा कि श्रावणी मेला में हेमंत सरकार ने देवघर व बासुिकनाथ में काफी अच्छी व्यवस्था की, जिससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा हुई. पूरे एक महीने तक चलने वाले इस मेले में झामुमो परिवार के साथ-साथ देवघरवासियों ने कांवरियों की सेवा कर भक्ति का परिचय दिया है. इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, सुरेश शाह, अजय नारायण मिश्रा, सरोज सिंह, विपिन यादव, नुनू सिंह, नंदकिशोर दास, बैजू दास, धनु राउत, परमेश्वर यादव, शीला दास, गोपाल दास, मृत्युंजय राउत, प्रकाश पांडे, दीपक दास आदि थे.इस दौरान मंत्री हफीजुल प्रणय वाटिका स्थित मासव्यापी लंगर शिविर भी पहुंचे व महामंडेलश्वर स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती से भी आशीर्वाद लिया. इस मौके पर झामुमो जिला संयुक्त सचिव सूरज झा थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >