राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया गुरु पूर्णिमा

मधुपुर के डॉ हेगडेवार स्मृति भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा उत्सव भव्य तरीके से मनाया

मधुपुर. शहर के कुंडू बंगाल स्थित डॉ हेगडेवार स्मृति भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा उत्सव भव्य तरीके से मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय प्रचार प्रमुख प्रवीण दुबे व नगर संघ चालक ब्रह्मदेव मंडल ने संयुक्त रूप से गुरु पूजन के साथ किया गया. कार्यक्रम में गुरु शिष्य परंपरा पर प्रकाश डाला गया. साथ ही सभी सदस्यों ने भी उस पर अपनी अपनी राय रखी. मौके पर डॉ देवानंद प्रकाश, भरत भैया, राम अचल यादव, विवेक मिश्रा, सुबल मंडल, बालकृष्ण चौधरी, मनोज सिंह, अरविंद कुमार, श्रीकांत यादव, नीलू शर्मा, बलबीर राय, धर्मेंद्र कुमार, घनश्याम चौधरी, गौतम डालमिया, गोपाल मोदी, सचिन रवानी, संजय यादव, पप्पू यादव, रवि रवानी, अशोक गोंड, अनूप गुटगुटिया, किशन बथवाल, लोकेश उपाध्याय, प्रमोद विद्यार्थी अन्य भाजपा कार्यकर्ता पूजन में शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >