स्कूल में दादा-दादी, नाना-नानी को किया सम्मानित

खागा के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुआ दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह

पालोजोरी. प्रखंड क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर खागा में शुक्रवार को दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर बच्चों के गुरुजनों का पूजन करते हुए उनका सम्मान किया गया. इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में अपने बुजुर्गों के प्रति सम्मान बढ़ता है और उनके अंदर संस्कार का विकास होता है. कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रबंधकारिणी समिति के सचिव अवनि कुमार विश्वास, सदस्य नारायण मंडल, निरंजन राउत, पूर्व निरीक्षक लक्ष्मण मंडल, निरीक्षक सुरेश मंडल तथा प्रधानाचार्य सुनील कुमार पंडित के अलावा कार्यक्रम प्रमुख आशीष कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मंच संचालन विश्वजीत कुमार ने किया. मौके पर आचार्य उदय, महेश्वर, शंकर, दुलाल, बिट्टू, सुमित्रा, प्रियंका व सावित्री आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UDAY KANT SINGH

UDAY KANT SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >