रामचरित मानस यज्ञ को लेकर निकली कलश शोभा यात्रा

देवघर के माेहनपुर प्रखंड में श्रीश्री 1008 श्रीरामचरित मानस महायज्ञ एवं महावीर मंदिर में बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें एक हजार से अधिक कन्याएं व महिलाएं शामिल हुईं.

प्रतिनिधि, मोहनपुर श्रीश्री 1008 श्रीरामचरित मानस महायज्ञ एवं महावीर मंदिर में बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. यात्रा में 1201 कन्याएं व महिलाएं शामिल हुईं. मोहनपुर हाट स्थित शिवगंगा में विधि-विधानपूर्वक कलश में जल भरा गया और दोबारा यज्ञ मंडली तक राम रथ के साथ पहुंचे. कलश यात्रा में शामिल सभी महिलाएं एवं कन्याओं को कमेटी की ओर से नारियल, चुनरी आदि वितरित किया गया. यह यज्ञ 22 से लेकर 28 अप्रैल तक चलेगा और मंगलवार से वृंदावन से आये कथावाचक राधा किशोरी पांच दिनों तक रामकथा सुनायेंगे. इस अवसर पर कमेटी के सदस्य डॉ विनोद कुमार मंडल, मुख्य यजमान मुकेश कुमार तत्वा, धर्मेंद्र मंडल, टूना मंडल, नकुल पंडित, राजेंद्र मंडल, रामटहल तत्वा, सुरेश पंडित, हूरो यादव, सुखदेव मंडल, सुनील यादव, पांडव यादव, डॉ कैलाश मंडल,डॉ संतोष मंडल, बिरजू मंडल, मुकेश मंडल, कीर्तन तत्वा, अरविंद मंडल, अनिल मंडल, जयविलास मंडल, डमरू मंडल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >