शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आये 106 आवेदन

मारगोमुंडा में सरकार आपके द्वार शिविर का हुआ आयोजन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के लहरजोरी व मारगोमुंडा पंचायत भवन में बुधवार को सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिविर में मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता, बाल विकास परियोजना, राजस्व, ई-कल्याण, बिजली आदि विभागों के पदाधिकारियों व कर्मियों के माध्यम से लोगों का समस्याओं का निदान के लिए आवेदन लिया गया. विभिन्न विभागों में दर्जनों आवेदन ग्रामीणों ने जमा किये. जिसमें महुआटांड़ पंचायत में जाति प्रमाण पत्र 9, निवास प्रमाण पत्र 10, आय प्रमाण पत्र 9, नया राशन कार्ड 8, जन्म प्रमाण पत्र 8, मृत्यु प्रमाण पत्र 1, सभी तरह के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 166, कल्याण विभाग की ओर से साइकिल वितरण 15, आपूर्ति विभाग 18 धोती साड़ी वितरण, बाल विकास स्वेटर वितरण 12, गोद भराई 2, अन्न प्रसन्न 12, वहीं मुरली पहाड़ी पंचायत में जाति प्रमाण पत्र 16, निवास प्रमाण पत्र 13, आय प्रमाण पत्र 13, जन्म प्रमाण पत्र 2, सभी तरह के सामाजिक सुरक्षा पेंशन 106 के आये है. मौके पर बीडीओ शशि संदीप सोरेन, सीओ प्रभात कुमार, मुखिया मंसूर खान, समीना खातून आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मारगोमुंडा में सरकार आपके द्वार शिविर का हुआ आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >