अधूरे अबुआ व पीएम आवास योजना को करायें पूर्ण : बीडीओ

मधुपुर प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में चल रहे विकास योजनाओं का निरीक्षण बीडीओ ने किया

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में चल रहे विकास योजनाओं का निरीक्षण बुधवार को बीडीओ अजय कुमार दास ने किया. इस दौरान उन्होंने पटवाबाद, गोंदलीटांड़, राजाभिटा समेत अन्य गांव में विकास योजनाओं का भ्रमण कर जायजा लिया. उन्होंने मनरेगा, अबुआ व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने आवास निर्माण का निरीक्षण कर लाभुक व पंचायत व रोजगार सेवक को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने लाभुकों को अधूरे कार्यों को जल्द से पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही अबुआ व प्रधानमंत्री आवास योजना में देरी व लापरवाही बरतने वाले लाभुकों को सख्त निर्देश दिया. कहा कि कार्य निर्धारित समय पर पूरा नहीं किया गया तो संबंधित लाभुकों को अनुदान की राशि वापस करनी होगी. उन्होंने पंचायत व रोजगार सेवक और अभियंता को निर्देश दिया कि वे कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए लंबित योजनाओं को जल्द पूर्ण कराये. उन्होेंने बकरी व मुर्गी पालन शेड निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए अविलंब कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया. मौके पर पंचायत सेवक मो. आलमगीर, बीपीओ विकास कुमार, एई नवनीत कुमार, जेई विनोद कुमार, रोजगार सेवक वंदना कुमारी, पूर्व मुखिया राजू यादव आदि मौजूद थे. ————– बीडीओ विभिन्न पंचायतों में चल रहे विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >