रहस्यमय परिस्थिति में दो युवतियां गायब, थाना में दी शिकायत

सारठ में पिता ने थाने में लिखित शिकायत देकर दो युवकों को आरोपी बनाया

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से दो युवकों द्वारा दो युवतियों को भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर युवती के पिता ने थाने में लिखित शिकायत देकर दो युवकों को आरोपी बनाया है. बताया गया कि सोमवार सुबह के तीन बजे के करीब से दोनों युवतियां अपने घरों से गायब थी. इसके बाद परिजनों ने खोजबीन करने लगे. इस क्रम में युवती के परिजनों को पता चला. युवती के परिजनों ने सारठ के दो युवकों आरोप लगाया है कि उनके द्वारा बहला-फुसला कर दोनों युवतियों को भगा ले जाया गया है. इधर, शिकायत मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी. पुलिस द्वारा आरोपी युवक के पिता को हिरासत में लेकर थाना लगाया गया. वहीं, जांच में गायब युवती व युवक के मोबाइल का लोकेशन पश्चिम बंगाल के आसनसोल में मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAMAKANT MISHRA

RAMAKANT MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >