कलशयात्रा सह पांच कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री यज्ञ कल से

करौं. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित युग निर्माण योजना के अंतर्गत सद्भाव एवं सद् विचार संवर्धन के लिए गायत्री साधना

करौं. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित युग निर्माण योजना के अंतर्गत सद्भाव एवं सद् विचार संवर्धन के लिए गायत्री साधना, सत्कर्म विस्तार के लिए यज्ञीय प्रक्रिया को आधार बनाकर परमपूज्य गुरुदेव के मार्गदर्शन में आध्यात्मिक जनजागरण अभियान की शृंखला में प्रखंड स्थित कोलहोड ग्राम में 27 व 28 मार्च दो दिवसीय कलशयात्रा सह पांच कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा. आयोजन का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण से मनुष्य में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण हो, राम राज्य की स्थापना हो. आयोजन को सफल बनाने में मधुपुर गायत्री मंदिर व्यवस्थापक रामानुज कुमार, रहीश शर्मा, ममता जमुआर, विष्णु प्रिया, परशुराम भोक्ता, पुष्पा कर्ण, दुर्गावती देवी सहयोगियों के साथ व्यवस्था में जुटे है. यह जानकारी गायत्री परिवार के जिला उप समन्वयक उमाकांत राय ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >