Deoghar News : चौपा जंगल से चार साइबर आरोपित गिरफ्तार

साइबर थाने की विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा जंगल से चार साइबर आरोपितों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. ये आरोपित खुद को अधिकारी बताते हुए आम लोगों को झांसा देकर ठगी कर रहे थे.

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा जंगल से चार साइबर आरोपितों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. ये आरोपित खुद को अधिकारी बताते हुए आम लोगों को झांसा देकर ठगी कर रहे थे. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल क्षेत्र में बैठकर फर्जी कॉल कर साइबर ठगी कर रहे हैं. सूचना मिलते ही एक विशेष छापेमारी टीम गठित कर जंगल में छापेमारी की गयी. गिरफ्तार आरोपियों में जसीडीह थाना क्षेत्र के जमुनी गांव निवासी अजय कुमार दास, मोहनपुर थाना क्षेत्र के लतासारे गांव निवासी दीपक कुमार, सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के पिपरासोल गांव निवासी मुकेश कुमार व खपचुआं गांव निवासी तारकेश्वर मंडल उर्फ बालो शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से छह मोबाइल फोन और पांच सिमकार्ड बरामद किये हैं. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लोगों को कॉल करते थे और खुद को ऑनलाइन कंपनियों का प्रतिनिधि बताकर उनके बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे. इसके बाद वे उनके खातों से रुपये उड़ा लेते थे. बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ पहले से ही कई ऑनलाइन ठगी की शिकायतें दर्ज हैं. इस पूरे अभियान का नेतृत्व साइबर थाना के इंस्पेक्टर नागेंद्र प्रसाद सिन्हा और एसआइ प्रफुल्ल कुमार मांझी ने किया. सशस्त्र बलों के साथ मिलकर जंगल को चारों ओर से घेर कर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. फिलहाल सभी को कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस इनके नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुट गयी है. हाइलाइट्स गोपनीय सूचना पर की गयी छापेमारी, फर्जी कॉल कर खुद को कस्टमर अधिकारी बताकर ठगते थे लोगों को पुलिस ने छह मोबाइल फोन व पांच सिम कार्ड किये जब्त, कई नंबर पहले से ऑनलाइन ठगी में चिह्नित पुलिस अब नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा जंगल में गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >