Deoghar News : कस्टमर केयर अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले चार साइबर आरोपितों को साइबर थाने की अलग-अलग दो छापेमारी टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

वरीय संवाददाता, देवघर : कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले चार साइबर आरोपितों को साइबर थाने की अलग-अलग दो छापेमारी टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल को जिले के पथरड्डा ओपी क्षेत्र व देवीपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर साइबर थाने की विशेष टीम ने छापेमारी की. मौके पर से पथरड्डा ओपी क्षेत्र के बभनकुंड गांव निवासी सावन कुमार दास, रंगामटिया गांव निवासी चंदन कुमार दास, देवीपुर थाना क्षेत्र के करनपुरा गांव निवासी पिंटू कुमार दास व कुंदन दास को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपितों के पास से पांच मोबाइल फोन व छह सिम कार्ड बरामद किये हैं. जानकारी के मुताबिक, पकड़े गये आरोपी ग्रामीणों को पीएम किसान योजना के तहत ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देते थे. ये सभी खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताकर फोन करते थे और भरोसा जीतने के बाद पीड़ितों को लिंक भेजते थे. लिंक पर क्लिक करते ही खाते से रुपयों की ठगी हो जाती थी साइबर थाने के छापेमारी दल में एसआइ विशेष्वर कुमार के अलावा सारठ थाना, देवीपुर थाना व पथरड्डा ओपी की पुलिस टीम शामिल थे. आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया. हाइलाइट्स पुलिस ने पथरड्डा ओपी क्षेत्र व देवीपुर थाना क्षेत्र से आरोपितों को किया गिरफ्तार आरोपितों के पास से पांच मोबाइल फोन व छह सिम कार्ड बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

ASHISH KUNDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >