पुनीझरी विद्यालय से हजारों की चोरी

भोजन बनाने व खाने वाला बर्तन समेत अन्य सामान गायब मिला

मधुपुर. थाना क्षेत्र के गड़िया गांव के पुनीझरी टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़ कर अज्ञात चोर ने हजारों रुपये की सरकारी संपत्ति की चोरी कर ली. घटना को लेकर मथुरा गांव निवासी विद्यालय के सहायक अध्यापक सह प्रधान सचिव इंदू टुडू ने थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी पुलिस को दी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि जब वह विद्यालय गये तो देखा कि विद्यालय के दो कमरों का ताला टूटा हुआ है. उस कमरे से दो बोरा चावल, थाली 12 पीस, गैस चूल्हा समेत भोजन बनाने व खाने वाला बर्तन समेत अन्य सामान गायब मिला. इस घटना की जानकारी अपने विभाग के अधिकारी को दिया है. पुलिस अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >