शताक्षी महिला मंडल ने जरूरतमंद महिलाओं के बीच खाद्य व दैनिक उपयोग की सामग्री बांटी

चितरा: जरूरतमंद महिलाओं को बांटी खाद्य व दैनिक उपयोग की सामग्री

चितरा. एसपी माइंस चितरा कोलियरी में कार्यरत शताक्षी महिला मंडल ने सोमवार को कोलियरी अतिथिशाला में सामाजिक दायित्व के तहत कोलियरी प्रभावित क्षेत्र की 20 जरूरतमंद महिलाओं के बीच खाद्य सामग्री तथा दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया. इस पहल से महिलाओं के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ नजर आया. मिसेज जीएम एवं शताक्षी महिला मंडल चितरा शाखा की अध्यक्ष कुमुद शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मुढ़ी, गमछा, साबुन, पानी की बोतल, टिफिन बॉक्स, छाता समेत अन्य जरूरी सामग्री प्रदान की गयी. इस अवसर पर कुमुद शर्मा ने कहा कि शताक्षी महिला मंडल, दिसरगढ़ मुख्यालय की मिसेज सीएमडी के नेतृत्व में समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद महिलाओं को सहयोग देना संस्था की प्राथमिक प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे. कार्यक्रम में रीना चौधरी, पुष्पा पांडेय, पूनम दास के अलावा कार्मिक विभाग के मनीष कुमार, विनय कुमार शर्मा, नवल महतो, सुमन देवी, जियामुनी मरांडी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >