Deoghar News : भाजपा में पांच मंडल अध्यक्षों के पद बढ़ जायेंगे, शहर में तीन जोन होगा

भारतीय जनता पार्टी का सांगठनिक चुनाव अब अंतिम चरण में है. पार्टी ने इस बार जिले में 50 बूथ पर एक मंडल बनाने का निर्णय लिया है. इस अनुसार देवघर में नयी कमेटी में पांच मंडल अध्यक्षों की संख्या बढ़ जायेगी.

संवाददाता, देवघर : भारतीय जनता पार्टी का सांगठनिक चुनाव अब अंतिम चरण में है. पार्टी ने इस बार जिले में 50 बूथ पर एक मंडल बनाने का निर्णय लिया है. इस अनुसार देवघर में नयी कमेटी में पांच मंडल अध्यक्षों की संख्या बढ़ जायेगी. पार्टी सूत्रों के अनुसार, नयी कमेटी में मंडलों में देवघर शहर में तीन मंडल हो जायेंगे. इसमें देवघर नगर, सत्संग नगर व बंपास टाउन नया मंडल होगा. देवघर नगर मंडल में शिवगंगा, बिलासी, झौंसागढ़ी, कृष्णापुरी, बीएन झा पथ व मुख्य बाजार का इलाका रहेगा. सत्संग नगर मंडल में कल्याणपुर, पुरनदाहा, हिरणा, कोरियासा, बेलाबगान व बरमसिया का इलाका रहेगा. बंपास टाउन मंडल में बंपास टाउन, कास्टर टाउन, करनीबाद, कुंडा, बरियारबांधी आदि का इलाका होगा. इसके अलावा करौं से अलग कर पथरौल, सारवां से अलग कर डकाय व मारगोमुंडा से अलग कर पंदनियां नया मंडल बनेगा. सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने इन प्रस्तावों पर मुहर लगा दी है. सांगठनिक चुनाव को लेकर पार्टी सावन महीने में ही मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा करने की तैयारी में है. जिले के पुराने मंडलों के साथ-साथ नये मंडलों के नामों पर भी सहमति बन चुकी है. अब प्रदेश अध्यक्ष की मुहर लगते ही मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा होगी. नये मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष पद का चुनाव होगा. सूत्रों के अनुसार देवघर में जिलाध्यक्ष पद के लिए कई नामों की चर्चा है. इसमें सचिन रवानी, संजीव जजवाड़े, पंकज सिंह भदोरिया, भरत भैया, पिंटू तिवारी, प्रज्ञा झा, संजय यादव, पप्पू यादव आदि के नामों की चर्चा है. पार्टी वर्तमान जिलाध्यक्ष के नाम पर भी दांव खेल सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amarnath poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >