Deoghar News : कृषि योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले पांच आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़े

कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले पांच साइबर आरोपितों को साइबर थाने की छापेमारी टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

वरीय संवाददाता, देवघर : कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले पांच साइबर आरोपितों को साइबर थाने की छापेमारी टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार, 22 मार्च को सारवां थानांतर्गत घोरपरास जंगल स्थित बंद एचपी पेट्रोल पंप में गुप्त सूचना पर साइबर थाने की विशेष टीम ने छापेमारी की. मौके पर से कुंडा थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी सगे भाई आदित्य कुमार दास व उदित कुमार दास सहित मधुपुर थाना क्षेत्र के गुनियासोल गांव निवासी प्रमोद कुमार दास, पसिया गांव निवासी आदेश कुमार दास व सारवां थाना क्षेत्र के सरपत्ता गांव निवासी संदीप दास को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपितों के पास से छह मोबाइल फोन व सात सिम कार्ड बरामद किये हैं. जानकारी के मुताबिक, पकड़े गये आरोपी ग्रामीणों को पीएम किसान योजना के तहत ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देते थे. ये सभी खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताकर फोन करते थे और भरोसा जीतने के बाद पीड़ितों को लिंक भेजते थे. लिंक पर क्लिक करते ही खाते से रुपयों की ठगी हो जाती थी. पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी फोन-पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देते थे और उनसे बैंकिंग जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे. छापेमारी दल का नेतृत्व साइबर थाना के इंस्पेक्टर हरदियुस टोप्पो कर रहे थे, जिनके साथ एसआई अमर कुमार राम व सारवां थाना की सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. वहीं कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया गया कि आरोपित आदेश पूर्व में साइबर थाना से जेल जा चुका है. वहीं आरोपित उदित साइबर थाना से दो बार गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है. जेल से जमानत पर छूटने के बाद दोनों आरोपितों ने फिर से साइबर अपराध शुरू कर दिया था. हाइलाइट्स -पुलिस ने आरोपितों को सारवां थानांतर्गत घोरपरास जंगल स्थित बंद एचपी पेट्रोल पंप से किया गिरफ्तार -आरोपितों के पास से छह मोबाइल फोन व सात सिम कार्ड बरामद -दो आरोपितों आदेश व उदित का पूर्व से है अपराधिक इतिहास, साइबर अपराध में दोनों गया था जेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >